Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

स्वच्छता का पालन कर डेंगू, मलेरिया से करें बचाव: डा. विनय

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने डेंगू से बचाव और रोकथाम के बारे में जानकारी जिला मलेरिया अधिकारी डा. विनय कुमार द्वारा बताया गया कि डेंगू के प्रति समुदाय में जागरुकता को लेकर ही 16 मई को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी जानलेवा हो सकती हैं।

डा. विनय कुमार ने बताया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल के साथ स्वच्छता का पालन कर डेंगू सें बचा जा सकता हैं। उन्होंने बताया की कोरोना वायरस के संक्रमण से इन दिनों पूरा देश जूझ रहा है। हर तरफ मुश्किल हैं लोग लगातार उपचाराधीन हो रहे है। इस समय थोडी समझदारी दिखा कर कोरोना एवं ‘दो गज की दूरी मास्क है जरुरी’ का पालन कर और आस-पास साफ सफाई रख कर मलेरिया से भी बचा जा सकता है।

डेंगू रोग एडीज एजिप्टाई नामक मादा मच्छर के काटने से फैलता हैं, और साफ पानी मे अपना प्रजनन करता हैं। अत: आम जनमानस को मॉनसून के समय कूलर, फ्रिज की ट्रे, गमले, नारियल खोल, पानी की टंकी छतों पर पडे पुराने टायर/प्लासटिक/मिटटी आदि के बर्तनो में जमा पानी को सप्ताह में कम से कम एक बार अवश्य खाली कर लें और टंकियो को ढक कर रखें।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया की तेज बुखार एवं सिर दर्द, उल्टी, चक्कर आना और जोडो मों दर्द होना आदि इसके लक्ष्रण हैं। इन लक्षणो के होने पर डॉक्टर से परामर्ष लें। डेंगू की रोकथाम के लिये घर के आस-पास साफ सफाई रखे और पानी एकत्रित न होने दे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img