- छानबीन के बाद पुलिस ने सिलेण्डर छोड़े
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: गोविंद नगर निवासी संजय कक्कड़ व प्रदीप कक्कड़ द्वारा सेवा के लिए मंगाए गए आक्सीजन सिलेंडरों को किसी ने रंजिशन पुलिस को झूठी खबर देकर थाने भिजवा दिए। बाद में छानबीन के बाद पुलिस ने सिलेंडर छोड़ दिए।
स्थानीय गोविंद नगर में संजय कक्कड़ व प्रदीप कक्कड़ बैटरी बनाने व एक्साइड कंपनी की बैटरियां बेचने का कार्य करते हैं। कोरोना महामारी के समय में जरूरतमंद लोगों को वह बहादराबाद से ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर सेवा के रूप में देते हैं।
उनके द्वारा की जा रही यह सेवा किसी असामाजिक तत्व को रास नहीं आई और उसने पुलिस को झूठी खबर देकर उनके द्वारा लाए गए सिलेंडर थाने भिजवा दिए। संजय कक्कड़ बैटरी वालों ने बताया कि बहादराबाद से दोपहर में एक गाड़ी में सिलेंडर भरवा कर लाये थे जिनमें से पांच ऑक्सीजन सिलेंडर उनके गोदाम पर उतरे थे तथा बाकी सिलेंडर कोटद्वार जाने थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक व सीओ नजीबाबाद की उपस्थिति में गाड़ी में मौजूद 38 सिलेंडर के संबंध में आवश्यक सभी कागजात दिखाने पर पुलिस ने सभी सिलेंडरों से इस गाड़ी को छोड़ दिया। एसएसआई राजीव चौधरी ने इसकी पुष्टि की।

