Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

जिला राइफल एसोसिएशन से मुकेश चौधरी-तपन मलिक नामित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन लखनऊ में जनपद शामली की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए दो निशानेबाज प्रतिनिधियों के नाम का चयन किया गया है। जिलाधिकारी ने दोनों चयनित नामों की जानकारी पत्र के माध्यम से यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के जनरल सैक्रेटरी को भेज दी है।

यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ में अपने जनपद का प्रतिनिधित्व करना होता है। जिसके लिए जिला स्तर से दो निशानेबाजों के नामों का चयन किया जाता है। इस बार जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शामली का प्रतिनिधित्व करने के लिए शामली राइफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, नेशनल शूटर तपन मलिक के नाम चयनित किए है।

दोनों प्रतिनिधियों के नाम पर स्वीकृति देते हुए जिलाधिकारी ने यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन लखनऊ भेज दिए हैं। अब दोनों प्रतिनिधि निशानेबाजों की समस्याओं को आसानी से रख सकते हैं।

बता दें कि मुकेश चौधरी और तपन मलिक ने शामली में सबसे पहले शूटिंग रेंज की स्थापना की थी और उन्हीं के निर्देशन में सैंकड़ों निशानेबाज अभ्यास कर शामली का नाम रोशन कर चुके हैं, बहुत से निशानेबाज सरकारी नौकरी में जा चुके है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img