- ब्राहमण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया स्वागत
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शहर के गुलशननगर में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखते हुए ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे ने कोरोना महामारी के प्रति जागरुक रहने और मास्क व दो गज की दूरी का पालन करने का आहवान किया।
सोमवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित गुलशननगर निवासी हाजी जहूर हसन के आवास पर ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्टीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडे का भाजपा नेता आसिफ मंसूरी के नेतृत्व में उनकी टीम ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर देश और दुनिया में चल रही महामारी के विनाश के लिए दुआएं की गई। हाजी जहूर हसन ने सभी देशवासियों से अपील की है मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। शासन ओर प्रशासन का सहयोग करें। अपने घर के आसपास गरीब बेसहारा लोगों की मदद करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने सभी मुस्लिम भाइयो को ईद की बधाई दी और कोविड गाइडलाइन के प्रति लोगों को जागरुक करने का आहवान किया। इस मौके पर आरिफ मंसूरी, फुलमिया सिद्दीकी, नदीम अहमद, फरीद, सलमान, जावेद, आरिफ पहलवान, विनीत शर्मा, शुभम, सोनू, गुल्लू आदि मौजूद रहे।

