Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

कांधला में जड़ी-बूटियों संग नगर में भ्रमण कर दी धूनी

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: नगर में कोरोना से बचाव के लिये और वातावरण को शुद्ध करने के लिये विभिन्न जड़ी-बूटियों के साथ नगर के विभिन्न वार्डों में धुनी देने का कार्य बजरंग दल और सामाजिक लोगों के द्वारा किया गया।

मंगलवार को बजरंग दल के नगर संयोजक सोनू के नेतृतव में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रातिक जडी बूटीयों के साथ सामग्री और गाय के गोबर के उपलों से धुनी देकर कोरोना संक्रमण से बचाव और वातावरण को शुद्ध करने का अभियान चलाया गया।

अभियान की शुंभारंभ मौहल्ला रायजादगान स्थित लक्ष्मी नारायण मन्दिर से किया गया। टीम ने नगर के मौहल्ला रायजादगान, मौहल्ला मौलानान, खैल, सरावज्ञान, मौहल्ला माजरा, शेखजादगान सहित विभिन्न वार्डों में पैदल भ्रमण करते हुए धुनी देकर आमजन को भी वातावरण की शुद्धि और कोरोना से बचाव के लिये प्रेरित किया।

आचार्य शशि भ्रषण ने जानकारी देते बताया कि विभिन्न जडी बूटीयों से युक्त धुनी आक्सीजन लेवल के साथ वातावरण में फेले दूषित बैक्टिरिया को भी नष्ट कर देती है।

इस दौरान संजय जावला, संजीव आडवाणी, संदीप सैनी, काकू , दीपक सैनी खैल, डा. रश्मिकांत, राजू यादव, संजय मित्तल, सहित दर्जनों लोग सोशल डिस्टेंस के साथ उपस्थित रहे।

कांधला: भभीसा में पूर्व प्रधान के घर पर हवन

राष्ट्रीय लोकदल के राष्टीय अध्यक्ष किसान और मजदूर के मसीहा स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की तेरहवीं पर क्षेत्र के गांव भभीसा में पूर्व प्रधान सुरेशपाल के आवास पर शांति यज्ञ में आहुति देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पूर्व प्रधान सुरेशपाल ने कहा कि परमपिता परमात्मा से प्रार्थना कि ये परमात्मा चौधरी साहब की महान आत्मा को हमेशा हमारे आस पास रखना और हमें चौधरी साहब के बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा देना ताकि हम उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा सकें।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img