जनवाणी संवाददाता |
स्योहारा: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कम पर्ची इंडेन जारी होने पर स्योहारा अवध शुगर मिल के गन्ना महा प्रबंधक का घेराव कर इंडेट जारी करने की मांग की है। मिल अधिकारी द्वारा शीघ्र दो दिन का इंडेट जारी होने पर किसानों ने धरना समाप्त किया।
स्योहारा अवध शुगर मिल द्वारा गेट के किसानों को कम पर्ची इंडेंट जारी करने से 10 दिन से किसान परेशान थे। बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह का घेराव किया। कोविड-19 का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस के साथ किसान धरने पर बैठ गए।
इस अवसर पर किसान नेता गजेंद्र सिंह टिकैत ने कड़े शब्दों में कहा स्योहारा क्षेत्र के गेट के किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा उनके हिस्से का पर्ची इंडेंट 40 हजार कुंटल का प्रतिदिन बनता है लेकिन शुगर मिल द्वारा 25 हजार कुंटल दिया जा रहा है जो ऊंट के मुंह में जीरा है।
स्योहारा गन्ना समिति का लगभग चार लाख कुंटल गन्ना अभी खेतों में खड़ा हुआ है पर्ची नहीं मिलने से किसान बहुत परेशान है। जब तक दो दिन का इंडेंट जारी नहीं होगा धरना खत्म नहीं होगा। इस पर गन्ना महाप्रबंधक बलवंत सिंह से दो दिन का इंडेंट 72 हजार जारी करने का आश्वासन दिया गया जो 20 और 21 मई के लिए जारी होगा।
ब्लॉक अध्यक्ष स्योहारा चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत पिछले छह महीनों से दिल्ली आंदोलन में भाग ले रहे हैं। इस समय घर पर ही रुके हुए है। थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गौड़ पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर पृथ्वी सिंह, शफीक अहमद, महेश यादव, अनुज बालियान, देवेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, दीक्षित, आलोक चौधरी, भोले वंश, इस्लामुद्दीन आदि मौजूद रहे।

