Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मरीजों के इलाज में मददगार बनेगा टीबी आरोग्य साथी एप

  • एप के माध्यम से इलाज होगा आसान, क्षय रोगी कर पायेंगे अपना उपचार

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: क्षय रोग (टी.बी.) के खिलाफ जंग में सरकार आधुनिक तकनीक का सहारा भी ले रही है। इसके लिए सरकार ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिसका नाम है टीबी आरोग्य साथी एप। इस एप के माध्यम से रोगी न सिर्फ अपनी प्रगति रिपोर्ट देख पाएगा, बल्कि टीबी से संबंधित समस्त जानकारी उसे प्राप्त होगी। इसके जरिए टीबी रोगी अपने इलाज को ट्रैक कर पायेंगे। इसके साथ ही सरकार द्वारा मिलने वाली धनराशि को भी ट्रैक किया जा सकेगा।

जिला अस्पताल के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने टीबी आरोग्य साथी एप जारी किया है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जहां टीवी से जुड़ी हर जानकारी उपलब्ध होगी। इसकी सहायता से जिस टीबी मरीज का उपचार चल रहा होगा वह यूजर आईडी की सहायता से लोगिन करके अपना ट्रीटमेंट भी ट्रैक कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजीटल रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए एक पोर्टल की तरह कार्य करेगा। डॉ. जैन ने बताया कि एप से टीबी परीक्षण और उपचार वितरण सहित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंचेगा। इसके अलावा जोखिम का आकलन करने के लिए स्क्रीनिंग टूल, पोषण संबंधी सहायता एवं परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

कैसे डाउनलोड करना है एप

  • एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।
  • अपने मोबाइल के प्ले स्टोर या एप स्टोर में जाकर एप सर्च कीजिए इंस्टॉल पर क्लिक कीजिए।
  • एप इंस्टॉल करने के बाद ओपन कीजिए और रजिस्टर नाउ पर क्लिक कीजिए।
  • एप आपसे लोकेशन, ब्लूटूथ समेत कुछ परमिशन के लिए कहेगा, सभी को एलाउ कर दीजिए।
  • अपना मोबाइल नंबर दर्ज कीजिए, नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन कीजिए।
  • अब अपना नाम, उम्र, प्रोफेशन भरना होगा।

एप में क्या है:

एनटीईपी के तहत पंजीकृत रोगियों के लिए यह डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए एक पोर्टल की तरह कार्य करेगा। इसके अंतर्गत टीबी परीक्षण और उपचार विवरण विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं के तहत देय राशि का विवरण, स्वास्थ्य प्रदाता तक पहुंच और उपचार या किसी भी जानकारी के लिए अनुरोध किया जा सकता है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img