Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

आखिर कैसे सुधरे हालात ?, पुलिस की सख्ती भी हो रही नाकाम

  • पिलोखड़ी रोड व कांच का पुल पर दिनभर खुली रहती है दुकानें, बने रहते हैं जाम के हालात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है। लेकिन इसके बाद भी हालात जस के तस बनें हुए है। पिलोखड़ी रोड व कांच का पुल के हालातों की बात करें तो यहां लॉकडाउन के पहले दिन से ही पूरा दिन दुकानें खुल रही है और दिनभर जाम के हालात बनें रहते है। पिलोखड़ी रोड पर पुलिस की सख्ती भी नाकाम हो रही है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर शहर के हालात कैसे सुधरेंगे।

सरकार कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लाख जतन कर रही है। लेकिन शहर के आधे हिस्से में सरकार की गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। हालात ऐसे है कि शहर के आधे हिस्से में सरकार की गाइड लाइन को दरकिनार कर मीट, सब्जी, किराना, बाइक पंचर व सैलून की दुकानों समेत अन्य सामानों की दुकानों दिनभर खुल रही है। इन क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती भी नाकाम साबित हो रही है।

हालांकि दिनभर पुलिस गश्त कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक करती रहती है। इसके बावजूद इन लोगों पर पुलिस की अपील का कोई असर नहीं पड़ रहा है। वैसे पुलिस हापुड़ रोड पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर बिना वजह घरों से बाहर घूमने वालों और बिना मास्क के लोगों के चालान काट रही है। लेकिन यह लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे है।

64 1

लगातार बढ़ रही लॉकडाउन की तिथि, फिर भी नहीं सुधर रहे लोग

कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ने को लेकर सरकार लॉकडाउन की तिथि आगे बढ़ाती जा रही है। इसके बावजूद भी लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। पुलिस भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर रही है और लोगों को घरों में ही रहने की सलाह भी दें रही है।

लेकिन, यह लोग पुलिस की अपील को भी दरकिनार कर रहे है और सरकार की गाइड लाइन का भी उल्लंघन कर रहे है। थाना कोतवाली, लिसाड़ी गेट और ब्रह्मपुरी के हालात ऐसे है कि यहां दुकानों से लेकर लोग भी अनलॉक की तरह ही सड़कों पर घूमते रहते है। वैसे यदि बात पुलिस की करें तो इन क्षेत्रों में पुलिस की सख्ती पूरी तरह विफल हो रही है।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img