- कथित तांत्रिक समेत दो अन्य युवक भी हिरासत में
- आभूषण ठगने के षडयंत्र में एक किन्नर भी शामिल
- दोनों पक्षों में बातचीत के बाद हुआ फैसला
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: स्थानीय पुलिस ने किन्नरों को तंत्र विद्या के झांसे में लेकर लाखो रूपये के सोने के आभूषण ठगने वाले कथित तांत्रिक को किन्नरों से कब्जामुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने षडयंत्र में शामिल एक किन्नर समेत दो अन्य युवको को भी हिरासत में ले लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर सोने के आभूषण बरामद करने के प्रयास में जुटी हुई है। काफी देर दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद फैसला हो गया।
नगर में एक कथित तांत्रिक ने किन्नरों को झांसे में लेकर उनके जेवर दोगुने करने का झांसा देकर उनसे जेवर हड़प लिए जिसका पता चलने पर किन्नरों ने तांत्रिक को बन्धक बना लिया। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ गजेन्द्र सिंह पाल के निर्देश पर उप निरीक्षक राजेन्द्र राणा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए किन्नर के घर से तांत्रिक को बंधनमुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया।
उन्होंने पूरे षडयंत्र में शामिल एक किन्नर समेत दो अन्य युवको को भी हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की। बतां दे कि नगर निवासी एक व्यक्ति तंत्र विद्या का कार्य करता है। एक अन्य युवक की मदद से तथाकथित तांत्रिक ने धन दोगुना करने का झांसा देकर किन्नरो से लाखों रूपये के सोने के आभूषण ठग लिये और मौके से फरार हो गया था। किन्नरों ने तांत्रिक के घर धावा बोलते हुए उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर डाली थी।
इतना ही किन्नर उक्त तांत्रिक को अपने साथ ले गये थे। इस सम्बन्ध में एसआई राजेन्द्र राणा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है इसलिए कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी है।