Thursday, March 12, 2026
- Advertisement -

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर हेल्थ वर्कर से किया गैंगरेप

  • कार में दुष्कर्म कर सरायकाजी के जंगल में छोड़ दिया, दो गिरफ्तार
  • फोन पर फ्रेंडशिप के जरिये हुई थी दोस्ती, प्रेमी से मिलने गई थी प्रेमिका

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक नर्सिंग होम में काम करने वाली तीन बच्चों की मां के साथ उसके प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया। तीनों आरोपी महिला को सरायकाजी के जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

महिला ने मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

मुंडाली थानांतर्गत एक गांव की रहने वाली एक महिला गढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती है। सोमवार की शाम को जब वो ड्यूटी पूरी करके अपने घर की तरफ जा रही थी तभी उसके प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसे कार में बैठाकर अगवा कर लिया और सराय काजी के जंगल में ले जाकर कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बाद में उसके साथ मारपीट करके घायल कर छोड़कर भाग गए।

महिला किसी तरह मेडिकल थाने पहुंची और आपबीती बताई। एसओ मेडिकल देवेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मामले में माछरा निवासी रजत त्यागी और शास्त्रीनगर सेक्टर नौ निवासी वासे चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की फोन फ्रेंडशिप के जरिये एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती परवान चढने लगी थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरु हो गया।

सोमवार की शाम को महिला प्रेमी से मिलने गई थी। तभी प्रेमी ने कार में दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। पुलिस को शिकायत मिलते ही कॉल डिटेल के जरिए दो आरोपी पकड़ लिये गए। महिला ने बताया कि कार के आगे न्यूज चैनल का स्टीकर लगा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी और चार साल से वो अपने पति से अलग अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी। थाने में महिला का रो-रोकर बुरा हाल था और वो खुद को ठगे जाने से दु:खी थी। उसका कहना था कि उसे उम्मीद नहीं थी कि फोन पर बात करने वाला इतना घटिया दर्जे का निकलेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img