- डीएम ने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव बढ़ाने के दिए निर्देश
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में नियमित टीकाकरण कराने, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण एवं जांच कराने के साथ ही संस्थागत प्रसव बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली के अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि सीएचसी पर हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सीजर आॅपरेशन कराना सुनिश्चित करें।
शनिवार को कलक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए कोविड-19 के साथ साथ रूटीन के कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली के अधीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा कि सीएचसी पर हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सीजर आॅपरेशन कराना सुनिश्चित करें।
समस्त ब्लॉक लेखा प्रबंधकों को जननी सुरक्षा योजना का समस्त भुगतान अगले 02 दिन के अंदर करने के कठोर निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा समस्त पीएचसी के डॉक्टरों को टेली मेडिसन के माध्यम से लोगों को ओपीडी सेवाएं देना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए नियमित टीकाकरण संचालित करने, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करने एवं उनकी जांच और संस्थागत प्रसव बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 के दौरान जो आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपेक्षित सहयोग नहीं करती है उसको तत्काल हटाया जाए।
बैठक में सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, डा. सफल कुमार, डीपीआरओ आलोक शर्मा, डीपीओ संतोष श्रीवास्तव, डीपीएम आशुतोष, डीसीपीएम फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
सुचारू वैक्सीनेशन न होने पर डीएम नाराज
डीएम जसजीत कौर ने जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी प्राप्त की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा वैक्सीनेशन कार्य को बेहतर ढंग से नहीं किए जाने को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर प्रकट की। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन ज्यादा कराने के लिए ग्रामों में नवयुक्त ग्राम प्रधानों एवं लेखपालों व निगरानी समिति का सहयोग लेते हुए वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

