Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

कोरोना योद्धाओं की सेवा में जुटी अखिल भारत हिन्दू महासभा

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा महंत दिग्विजय नाथ रसोई से 10वें दिन भी कोरोना योद्धाओं एवं जरूरतमंदों के लिए चाय नाश्ते के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी लगातार जारी है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार राणा के नेतृत्व में शनिवार को दसवे दिन भी अपनी जान हथेली पर ड्यूटी रख कर रहे पुलिसकर्मियों सफाई कर्मियों एवं जरूरतमंदों को चाय नाश्ते के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी की गई। हिंदू महासभा के कार्यकतार्ओं ने सभी जरूरतमंदों को भोजन एवं चाय नाश्ते की सेवा प्रदान की गई।

हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा, महामंत्री अरुण चौधरी, जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी, जिला प्रभारी सचिन कपूर जोगी, जिला महामंत्री अभिनव गर्ग, संदीप ठाकुर एडवोकेट, विनोद शर्मा, एडवोकेट सुभाष शर्मा, एडवोकेट नीलम देवी, महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री सोना सिंह एवं हिंदू महासभा की प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष साक्षी वर्मा के नेतृत्व में यह सेवा चल रही है। प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र वर्मा ने बताया कि लॉक-डाउन जारी रहने तक उपरोक्त सेवाएं हिन्दू महासभा द्वारा जारी रहेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img