Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

  • ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

खतौली: उमरपुर लिसौड़ा गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक व्यक्ति नशे का आदि था। उसका अन्य परिजनों से ज्यादा मेल जोल नही था। उक्त व्यक्ति अकेला ही रहता था।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड स्थित गांव उमरपुर लिसौड़ा में एक मकान में 50 वर्षीय व्यक्ति देवेंद्र अकेला ही रहता था। ग्रामीणों के अनुसार उसकी शादी नही हुई थी। वह नशे का आदि बताया जा रहा है। विगत दो दिनों से वह गांव में घूमता हुआ दिखाई नही दिया।

शनिवार देर रात्रि उसके मकान के पास से जब ग्रामीण निकले तो उन्हें बदबू आने लगी। उन्होंने यह जानकारी प्रधान पति मनोज को दी। मनोज ने अन्य ग्रामीणों के साथ घर में जाकर देखा तो देवेंद्र का मृतक शरीर जमीन पर पड़ा था, जिसमें बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को नही दी। वही मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आपस में बातचीत करने के बाद सर्व समाज महा कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने मिलकर मृतक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करा दिया।

उधर गांव के प्रधान पति मनोज ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें देवेंद्र के मकान से बदबू आने की सूचना दी गई थी,जिसके बाद अन्य परिजनों के सामने मकान में जाकर देखा तो देवेंद्र का मृत शरीर कमरे में फर्श पर पड़ा था, जिसमें से बदबू आ रही थी। आशंका जताई गयी है। उक्त व्यक्ति की मौत दो दिन पूर्व नशे के कारण हुई हो, ग्रामीणों ने बताया मृतक के पास दो बीघा जमीन थी, वह नशे का आदि था। उक्त व्यक्ति के परिजनों की सहमति के बाद उसका अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img