- अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में लगाया वैक्सीनेशन कैंप
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में डीएम द्वारा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। वहां कस्बे के 100 से अधिक लोगों ने पहुंचकर वैक्सीन लगवायी और सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया।
डीएम राजकमल यादव के द्वारा वैक्सीनेशन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब अग्रवाल मंडी के सहयोग से वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में 45 वर्ष से अधिक आयु के स्त्री पुरुषों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का उद्घाटन सुप्रसिद्ध समाजसेवी कॉलेज के सचिव लॉयन अभिमन्यु गुप्ता ने फीता काटकर किया। कहा कि सभी स्त्री पुरुषों को अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए।
यह सुरक्षा कवच का कार्य करती है। बागपत टीकाकरण कार्यक्रम के प्रभारी एवं सीएससी बागपत प्रभारी डॉ विभाष राजपूत ने कहा कि सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाने के बाद भी सावधानी बरतनी होगी। सभी आवश्यक होने पर घर से निकले मास्क लगाएं एवं बार-बार सैनिटाइजेशन करें और दो गज की दूरी का पालन करे।
अग्रवाल मंडी टटीरी बेगराम अस्पताल पीएससी प्रभारी डॉक्टर श्वेता यादव ने कहा कि हमारी सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है सावधानी पूर्वक हम कोरोना को हरा सकते हैं। कार्यक्रम चेयरमैन लॉयन पंकज गुप्ता ने बताया की एएनएम निर्मला, शालू व गीता शर्मा ने 100 से भी ज्यादा लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई।
इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन डॉ विनोद कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ वैक्सीनेशन कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर लॉयन डॉ रामलाल, लॉयन मूलचंद, मनोज मित्तल, लॉयन अनिल गांधी, लॉयन अजय मित्तल, लॉयन अतुल जिंदल एवं कॉलेज कार्यालय अधीक्षक संजय सैनी नितिन वशिष्ठ, सचिन कुमार, रामकिशोर, अनिल, प्रेमवती, विकास, शशि ने सहयोग किया।

