- दोनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: किरतपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस ने वांछित आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश को मालन नदी के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर पहले से गैंगस्टर एक्ट में कई मुकदमें दर्ज है। उधर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चले रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
किरतपुर क्षेत्रांतर्गत 25 हजार का इनामी वांछित अपराधी वाहिद पुत्र बुंदू कुरैशी निवासी मोहल्ला लाडपुरा फरार चल रहा था। जिसे किरतपुर पुलिस कस्बा इंचार्ज चंद्रवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ कांस्टेबल प्रमोद कुमार, संजीव निगम ने मुखबिर की सूचना मिलने पर वाहिद को मालन नदी के पुल से गिरफ्तार कर लिया। वाहिद पर पहले से गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुदकमें दर्ज है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज जा रहा है।
उधर नजीबाबाद पुलिस की आंखों में आठ माह से धूल झोंक रहा शातिर अपराधी वसीम पुत्र ताहिर हुसैन निवासी थाना मुगलशाह नजीबाबाद को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी जीत सिंह, कस्टेबल पुष्पेन्द्र चाहल ने किरतपुर के मोतीचूर तिराहे से तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

