Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में घायल की मौत

  • मुकदमा दर्ज कराने को लेकर परिजनों का हंगामा
  • देर शाम तक पहुँचेगा शव, एहतियात के तौर पर नगर में अतिरिक्त पुलिस की तैनाती

जनवाणी संवाददाता |

नूरपुर: बच्चे के जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई मारपीट में सिर पर चोट लगने से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी की ओर से चार व्यक्तियों को नामजद करते हुए संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है।

कस्बे के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी गुरमीत कौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि शनिवार की रात उसके पड़ोसी गुणवंत सिंह के परिवार में आयोजित एक जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे का उसके पति भूपेंद्र सिंह ने विरोध जताया।

आरोप है कि इस बात से गुस्साएं गुणवंत आदि ने उसके पति के साथ मारपीट आरंभ कर दी। इस दौरान सिर पर चोट लगने से भूपेंद्र सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान सोमवार की सुबह भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने गुणवंत, उसके भाई प्रेम सिंह समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img