- शिक्षकों ने शहीद हुए शिक्षकों के देयकों का भुगतान करने की मांग की
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: इप्सेफ एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बिजनौर के जिला अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार शर्मा एवं डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन बिजनौर के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि ने एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के कार्यालय पर किया गया। जिसमें देश में कोविड 19 से शहीद हुए कर्मचारियों, शिक्षकों, कोरोनावारीर्यस को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
श्रद्धांजलि सभा में अध्यक्ष गजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा है कि यदि समय रहते शहीद हुए कर्मचारियों, शिक्षकों कोरोना वारीर्यस के देयकों का भुगतान नहीं किया गया तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बिजनौर लंबे एवं निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेगा। आंदोलन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होंगी। शहीदों के परिजनों से निवेदन है कि संबंधित कार्यालयों में संबंधित प्रपत्र यथा शीघ्र जमा कराएं।
श्रद्धांजलि स•ाा में जिला मंत्री टीकम सिंह सेंगर, रीवा सिंह सहायक अध्यापिका, स्तुति सिंह प्रधानाध्यापिका, पद्मावती जिलामंत्री नर्सेज एसोसिएशन, पुष्पा निगम जिला अध्यक्ष नर्सेज एसोसिएशन, सत्येन्द्र अमौली चीफ फार्मासिस्ट श्री राम सिंह, नरेश रूडोला, जे डी सकलानी, आनंद प्रकाश, प्रदीप बैलवाल, मनोज शर्मा, संदीप कुमार, यक्ष कुमार, पुरेन्द्र जिला अध्यक्ष नेत्र परीक्षण अधिकारी सघं, जेपी सिंह, राकेश चौहान, लैब टेक्नीशियन संघ बिजनौर, अमित भटनागर एक्स रे संघ, रजनी शर्मा, सुदेश रानी, बबीता रानी, सरौज देवी, प्राची, नीशु रानी, सतीश कुमार शर्मा सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

