Sunday, June 14, 2026
- Advertisement -

शादी का विरोध करने पर की प्रेमिका के पिता की हत्या

  • हत्या की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्त गिरफ्तार
  • युवक व मृतक की पुत्री में थे प्रेम संबंध

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रामगंगा के किनारे हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तों को भिक्कावाला तिराहे से गिरफ्तार किया है। मृतक के अपनी पुत्री की शादी प्रेमी के साथ करने का विरोध करने पर प्रेमी ने पिता की हत्या कर दी।

थाना अफजलगढ़ क्षेत्रांतर्गत रामगंगा नदी के पास से 24 मई को भजनलाल पुत्र गणेशाराम निवासी कटारमल का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए नरेंद्र सिंह पुत्र विशम सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ संदीप उर्फ बाबा, गुरवचन सिंह पुत्र गण बगीच सिंंह निवासी ग्राम कटारमल को भिक्कावाला तिराहे से गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाईकिल, तीन मोबाईल, मृतक का आधार कार्ड व पासबुक, आलाकत्ल कपड़ा, पत्थर बरामद किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक तथा अभियुक्तगण एक ही गांव के निवासी थे। अभियुक्त नरेंद्र सिंह का मृतक भजनलाल की पुत्री से प्रेम प्रंसग चल रहा था तथा शादी करना चाहता था।

भजनलाल इसका विरोध करता था। इसके चलते अभियुक्त नरेंद्र सिंह ने अपने साथी सुरजीत सिंह व गुरचरन सिंह उपरोक्त के साथ मिलकर 23/24 मई की रात को रामगंगा नदी के किनारे कपड़े से गला दबाकर तथा सिर में पत्थर मारकर भजनलाल की हत्या कर शव को रामगंगा नदी के किनारे फेंक दिया। अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एसआई दिनेश कुमार, किरनपाल सिंह, मैन कुमार, प्रवीण मलिक, कांस्टेबल मोहित कुमार, संदीप कुमार, नारायणचंद, सीमांत, ओमसिंह, राकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img