- नगर पंचायत जलालाबाद में लगाया गया विशेष कैम्प
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर पंचायत जलालाबाद के वार्ड नंबर तीन के कुरेशियान मोहल्ले के बारात घर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 के अंतर्गत वैक्सीनेशन का कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगायी गयी
सोमवार को नगर पंचायत जलालाबाद में वार्ड तीन में स्वास्थ्य विभाग ने 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाने और सभी की कोरोना जांच करने का कार्य किया। कैंप सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक चलाया गया। कोविड-19 का यह कैम्प केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लगाया गया।
नगर पंचायत जलालाबाद के कैंप में नजीबाबाद एसडीएम परमानंद झा ,तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ,अधिशासी अधिकारी हरि नारायण सिंह , लेखपाल प्रमोद राजपूत ,भाजपा से नामित कुमार ,गंगाराम व स्वास्थ्य विभाग का समस्त स्टाफ, नगर पंचायत जलालाबाद का समस्त स्टाफ पूरी व्यवस्था में उपस्थित रहें।

