Home Uttarakhand News Haridwar दोबारा बिगड़ी केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत, एम्स में भर्ती

दोबारा बिगड़ी केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत, एम्स में भर्ती

0
दोबारा बिगड़ी केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत, एम्स में भर्ती

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: केंद्रीय शिक्षा मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत दोबारा से बिगड़ गयी है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि शिक्षा मंत्री निशंक ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मेरे संपर्क में आए लोग टेस्ट करवाएं। उन्होंने यह भी कहा था कि मंत्रालय का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।

12वीं की परीक्षा को लेकर आज होने वाली घोषणा भी टल सकती है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने कोरोना वायरस के चलते होने वाली दिक्कतों की वजह से भर्ती करवाया गया है।

सीबीएसई 12वीं के लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य पर आज फैसला होना था। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस पर लिए फैसले की जानकारी देने वाले थे। घोषणा से पहले उन्हें प्रधानमंत्री को भी इसकी जानकारी देनी थी।