Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी

जनवाणी संवाददाता |

सरसावा: अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों ने शुक्रवार को चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार कृषि कानून वापस नही लेगी, धरना बदस्तूर जारी रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर नेशनल हाइवे टोल प्लाजा पर आज चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मीडिया प्रभारी स.हरिसिंह ने जानकारी देते बताया कि जब तक सरकार किसानों की मांगों को पूरा नही करती धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह,जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह , सुरेश प्रमुख, जिला प्रवक्ता रघुवीर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष स. सुरिंदर सिंह लाडी,अभिषेक चौधरी जिला पंचायत सदस्य बीकेयू, नईम खान ब्लॉक अध्यक्ष ननोता, बबली कंबोज ब्लॉक अध्यक्ष मुज्जफराबाद, डॉ रणधीर, रामवीर, मनीष आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img