Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

आपस में विवाद कर शांति भंग के मामले में सात गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: पुलिस ने अलग अलग मामलों में आपस में झगड़ा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग के बीच विवाद किसी बड़ी घटना को तूल दे सकता है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले समझाने का प्रयास किया परन्तु उनके नहीं मानने पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।

तीनो शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे थे । पुलिस ने तीनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया जिनके नाम गालिब उर्दू बिट्टू पुत्र तालिब निवासी ग्राम मुबारकपुर, अनु पुत्र समीर निवासी मोहल्ला मजीद गंज थाना नजीबाबाद,हर्षित भटनागर पुत्र नवीन भटनागर निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना नजीबाबाद बताए गए हैं।

इसके अलावा आपस में झगड़ा कर रहे चार लोग तीन दिन पूर्व मारपीट के मामले में नामजद थे।जिनको गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ़्तार आरोपियों के नाम सौरभ पुत्र अशोक ,अमन पुत्र हरि ओम, विकास पुत्र अनिल निवासी गण मोहल्ला मकबरा थाना नजीबाबाद ,मोहम्मद कैफ पुत्र समीम निवासी मोहल्ला मजीद गंज, बताए गए है। पुलिस ने इन सभी को धारा 151, 107, 116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img