Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

250 ग्राम चरस व चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार

  • अभियुक्त मेरठ का निवासी, मेरठ में चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

हीमपुर दीपा: थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को चोरी की बाइक, 250 ग्राम चरस व एक नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त को के विरूद्ध मेरठ में चोरी के दर्जनों मुकदमे दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

थाना हीमपुर दीपा के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को अभियुक्त फैज पुत्र सलाऊद्दीन अंसारी निवासी मोहल्ला बरबलान निकट मौलवी वाली मस्जिद थाना मुगलपुरा जनपद मुरादबाद को चोरी की बाइक, 250 ग्राम चरस व एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके विरूद्ध जनपद मेरठ में चोरी के दर्जनों मुकदमें पंजीकृत है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त बाइक 29 मई को आशियान कॉलोनी फलाहेआम हॉस्पिटल थाना लिसाढ़ी मेरठ से चोरी की थी, जिसे बेचने के लिए मेरठ में ही ग्राहक तलाश कर रहा था लेकिन कोई मिला नही। अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img