- सीएमओ को अटैचमेंट निरस्त करने के दिए दिशा निर्देश
- दो दिन के भीतर सभी आशाओं को बकाया भुगतान करें
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा ने सीएमओ को कड़े निर्देश दिए कि जिला अस्पताल के सभी वैन्टीलेटर्स क्रियाशील अवस्था में स्थापित करना सुनिश्चित करें और सभी सीएचसी व पीएचसी में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन स्वाथ्य कर्मियों का अटैचमेंट किया गया है, उन्हें तत्काल निरस्त करें। सभी एसीएमओ को सीएचसी व पीएचसी केन्द्रों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त करें।
सभी एमओआईसी को स्पष्ट रूप से सचेत करते हुए कहा कि किसी भी हैल्थ सेंटर पर में गंद्गी या अनियमित्ता मिली को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
डीएमने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारा नैतिक दायित्व है कि लोगों को स्वास्थ्य सहित सभी सरकारी योजनाओंं को पूर्ण गुणवत्ता के साथ लागू करें। उन्होंने सीडीओ केपी सिंह को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति का स्थान, संबद्वता, लॉजिस्टिक सहित सभी आवश्यक सूचना प्रारूप में उन्हें उपलब्ध कराएं।
उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन की खराब स्थिति में अपेक्षित सुधार के लिए एसडीएम व बीडीओ के साथ सामजस्य स्थापित करे। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कोविड वैक्सीनेशन कैम्पों का आयोजन कर प्रति दिन 10 हजार की संख्या में कोविड टीकाकरण करे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दो दिन के बाद कोई आशा बिना भुगतान प्राप्त किए शेष न रहने पाए। इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह, सीएमओ डा. विजय कुमार गोयल, सभी एसडीएम, एसीएमओ और एमओआईसी मौजूद रहे।

