Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड एसटीएफ ने किया 250 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एप के माध्यम से ठगी के आरोपित को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। ये एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध था। गिरोह के सदस्य 15 दिन में पैसा दोगुना करने के नाम पर निवेश करवाते थे। आरोपित के पास से 19 लैपटाप, 592 सिम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड और एक पासपोर्ट बरामद किया गया है।

एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि पावर बैंक नाम से एक एप में निवेश कर पैसे दोगुना करने का लालच देकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह कोरोड़ों की ठगी कर चुका है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को पीड़ित रोहित कुमार निवासी श्यामपुर हरिद्वार और राहुल कुमार गोयल निवासी कनखल हरिद्वार ने शिकायत दी थी, जिसके बाद एसटीएफ इसकी जांच में जुट गई थी।

पुलिस जांच में पता चला कि प्रतिदिन करोड़ों का लेन-देन इस एप और संबंधित बैंक खातों में किया गया है, जिसका संचालन पवन कुमार पांडेय निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश कर रहा है। पुलिस के अनुसार इस एप को तकरीबन 50 लाख लोग डाउनलोड कर चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img