Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

विधायक आदेश चौहान ने शहरी विकास मंत्री के समक्ष उठाई मांग

  • ग्रामीण क्षेत्र को एचआरडीए से बाहर किया जाए

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: हरिद्वार जनपद के रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने देहरादून में शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से भेंट कर ग्रामीण क्षेत्र को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से बाहर किए जाने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि जो ग्रामीण क्षेत्र हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में शामिल किया गया है उसका अपेक्षित विकास होने के बजाय वहां की जनता की मुश्किलें बढ़ी है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जनपद हरिद्वार के भारतीय जनता पार्टी के छह विधायकों के हस्ताक्षर युक्त पत्र शहरी विकास मंत्री को सौंपते हुए कहा कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के गठन से ही ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, मजदूर, किसानों को आवास बनाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कहीं ना कहीं उनका शोषण एचआरडीए के अधिकारी, कर्मचारी कर रहे हैं।

विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ उनको नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने माननीय मंत्री जी से ग्रामीण क्षेत्रों को हरिद्वार -रुड़की विकास प्राधिकरण से शीघ्र बार किए जाने की मांग की ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने आवास बनाने में आ रही दिक्कत दूर हो सके।

शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान के द्वारा सौंपे गए पत्र पर संज्ञान लेते हुए इस संबंध में विभाग के सचिव को निर्देशित किया है और रानीपुर विधायक को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में जल्द ही कोई कार्यवाही होगी।

शहरी विकास मंत्री ने कहा है कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की बाधाएं उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। यदि ग्रामीणों को हरिद्वार- रुड़की विकास प्राधिकरण में शामिल होना अनुचित और न्याय संगत नहीं लग रहा है तो उनकी भावनाओं और मांग पर निश्चित रूप से गौर किया जाएगा। विधायक आदेश चौहान ने इस दौरान शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से कई विकास योजनाओं पर भी चर्चा की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img