जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: खंड विकास नजीबाबाद में ग्राम पंचायत शाहजहांपुर के रिक्त हुए ग्राम प्रधान पद पर अक्षय भारती ने जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज कुमार को हरा दिया। वहीं 46 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर हुए उपचुनाव की मतगणना भी सम्पन्न हुई। खंड विकास कार्यालय परिसर में कड़ी निगरानी में मतगणना हुयी।

मतगणना उपजिलाधिकारी परमानंद झा, क्षेत्राधिकारी पुलिस गजेन्द्र पाल सिंह, निर्वाचन अधिकारी एवं जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार, पीडी एवं प्रभारी बीडीओ वीपी श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, सैक्टर मजिस्ट्रेट राजीव यादव, वीपी सिंह, जेई सुशील कुमार की देखरेख में संपन्न करायी गयी।
पूरी खबर के लिए पढ़े जनवाणी
अभिकर्ता गुप्ता जी
9639005146

