जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: कोतवाली शहर पुलिस ने शनिवार को 50-50 हजार के इनामी अनुज पुत्र स्वर्गीय अमन सिंह व लवली पत्नी अनुज निवासी धोकलपुर को मुठभेड़ के दौरान मंडावर चौराहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, आलाकत्ल लाईसेंसी बंदूक व एक बाइक बरामद की है।

डबल मर्डर की घटना की संलिप्तता में प्रकाश में आए दो अभियुक्तगण हर्ष कौशिक उर्फ हनी पुत्र बीरेंद्र कुमार व टीकम उर्फ भोला भूदेव निवासी फरीदपुर संसारू उर्फ धोकलपुर को भी गिरफ्तार किया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

