Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

एटीएम बदलकर रुपये निकालने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: थाना गढ़ीपुख्ता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एटीएम कार्ड बदलकर एटीएम से रुपया चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सदस्य को एटीएम से निकाली गई नकदी एवं तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियुक्त द्वारा पूर्व में की गई घटनाओं तथा उनके अपराधिक इतिहास की जानकारी कर रही है।

बता दें कि गत 17 मई को थाना गढ़ीपुख्ता पर गांव मानकपुर निवासी दिनेश सिंह पुत्र अमर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि गढ़ीपुख्ता स्थित पीएनबी एटीएम मशीन से 20 हजार रुपये निकलते समय उसने वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति की मदद ली थी। जिस पर इस व्यक्ति द्वारा नकदी निकालने के दौरान धोखेे से उसका एटीएम बदल कर उसके एटीएम से 25000 हजार रुपये निकाल लिए गके।

इस मामले में थाना पुलिस द्वारा एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से गिरोह के 3 सदस्यों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित करते हुए गत 6 जून को 2 आरोपियों अंकुर पुत्र रजनीश व अंकित उर्फ मोनू पुत्र प्रभात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गया। जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस को गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी है कि मैं व मेरे साथी एटीएम मशीन के आसपास पहुंचकर निगरानी करते रहते है और जैसे ही कोई व्यक्ति अकेला एटीएम में होता है, उसको बातों में लगाकर कार्ड के पिन नम्बर की जानकारी कर लेते है और फिर धोखे से उसके एटीएम को बदलकर दूसरा साथी एटीएम दे देते है। फिर, धोखे से लिए गये एटीएम से पैसे निकाल लेते है।

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम कल्याण उर्फ सीटू पुत्र जसवीर निवासी कुआ खेड़ा,थाना ननौता, जनपद सहारनुर बताया है। पुलिस को उसके कब्जे से 5200 रुपये तथा 315 बोर का एक तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Rate: कीमती धातुओं में उछाल, चांदी 2.44 लाख, सोना 1.55 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों...

UP News: मोहन भागवत की CM Yogi और Deputy CM से मुलाकात, सियासी हलचल तेज

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख...
spot_imgspot_img