- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान
जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने नवीन नगर में रेलकर्मी से हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी शातिर बदमाश है।आरोपियों में से एक पहले भी हत्या व बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नगद पुरस्कार घोषित किया है।

