Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के नए पुलिस महानिदेशक बने

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपी से एक बड़ी खबर है। 1987 बैच के आईपीएस अफसर मुकुल गोयल को प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। मुकुल गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडिशनल डीजी ऑपरेशंस, बीएसएफ के पद पर तैनात हैं। उनके रिलीव होकर यूपी आने तक प्रशांत कुमार कार्यवाह डीजीपी के रुप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बता दें कि आईपीएस हितेश चंद्र अवस्थी गुरुवार को ही डीजीपी के पद से रिटायर हुए हैं। इसके बाद डीजीपी का चार्ज एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को दे दिया गया था। मंगलवार की शाम आईपीएस मुकुल गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।

मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं मुकुल गोयल

प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद एमबीए भी किया। वह यूपी के आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक और वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर व मेरठ जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। इसके अलावा वह कानपुर, आगरा, बरेली रेंज के डीआईजी और बरेली जोन के आईजी भी रह चुके हैं।

मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। उन्हें मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया था।

यूपी में 30 जून को डीजीपी समेत 21 पुलिस अफसर रिटायर हो गए। इनमें से 9 आईपीएस और 12 पीपीएस अफसर हैं। 21 पुलिस अफसरों में यूपी काडर और प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल थे। रिटायर होने वाले आईपीएस अफसरों में 2 डीजी रैंक, 2 आईजी रैंक, 3 डीआईजी रैंक और 2 एसपी रैंक के अफसर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img