Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सिनौली में गांव में चलाया साफ सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: क्षेत्र के सिनौली गांव में बुधवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने संचारी रोगों से बचाने के लिए गांव में कूड़ा करकट एवं नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया।  ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने कोविड-19 और संचारी रोगों से बचाव के लिए और ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की गई।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर एवं मच्छरों के पनपने से अनेक बीमारी जैसे डेंगू ,मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियां न फैलै,इसके लिए गांव को स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाकर गलियों से कूड़ा करकट एवं साफ सफाई व सेनीटाइजर के साथ ही बड़ौत छपरौली मेन रोड के दोनों  किनारो पर बने गंदे नाल की सफाई शुरू कराई जा रही है।

साथ ही जल निगम द्वारा गांव में बनाई गई पानी की टंकी से गांव में  पेयजल की पाइप लाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त हुई सीसी रोड को दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांव की गलियों से कूड़ा करकट हटाया जा रहा है तथा नालों में जमा सिल्ट को बाहर निकलवा जा रहा है।

जल्द ही गांव में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जाएगा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने सभी ग्राम वासियों से अपने आसपास साफ सफाई रखने, और करो ना संक्रमण की तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग आदि निदेर्शों का पालन करने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img