- आवेदन के बाद जिविनि कार्यालय में उपलब्ध करानी होगी हार्ड कॉपी
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने की अन्तिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर दिनांक 10 जुलाई कर दी है।
गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनपद के समस्त प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक इंटर कॉलेज, हाईस्कूल (बालक/बालिका), संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि अनिता कर्वाल सचिव उप्र शासन के पत्र के हवाले से बताया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 के आनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाने की अन्तिम तिथि 30 जून से बढ़ाकर दिनांक 10 जुलाई कर दी है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2021 हेतु आॅनलाइन आवेदन पत्र भरने के बाद हार्डकापी समस्त संलग्नकों सहित 04-04 प्रतियों में अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसके उपरान्त प्राप्त आवेदन पत्रो पर समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जायेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बंधित का होगा।

