- वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित कर पंचायतीराज मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी से राहत दिलाने के लिए सरकार ने युद्ध स्तर पर प्रभावी कदम उठाए है।
कोरोना से सतर्कता पर वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना एक विदेशी वायरस है जिससे बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार ने अनेक कदम उठाए और उस कारण असंख्य लोगों की जान बचाई जा सकी।
कोरोना की दूसरी लहर में पीएम केयर्स फण्ड का व्यापक उपयोग किया गया जिसके अंतर्गत पूरे देश मे एक लाख से अधिक आॅक्सीजन कंसेंट्रेटर, 50 हजार से अधिक वेंटीलेटर, डेढ़ लाख से अधिक सिलिंडर खरीदे गए। कोरोना के कारण जिन बच्चों के माता पिता की मृत्यु हुई उनके लिए वजीफे व इन्शुरन्स योजना को आरंभ किया गया।

