जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: नगर के इस्लामिया स्कूल फूंसवाली मस्जिद की जमीन पर 1962 से कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा करके उसमें फसल ले रहे थे। इस मामले की शिकायत मदरसे के प्रबंधकों की ओर से अधिकारियों से की थी। इस शिकायत के बाद राजस्व अधिकारियों ने इस कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराया। मस्जिद कमेटी को इस जमीन को सौंप दिया।
फूंसवाली मस्जिद के ईमाम मौलाना आरिफ उल हक ने बताया कि सरकार द्वारा 1962 में इस्लामिया स्कूल फूंसवाली के नाम खसरा नंबर 398 व क्षेत्रफल 0.3330 हेक्टेयर की जमीन अलॉट की थी। जिसपर दूसरा पक्ष अवैध कब्जा करके उस पर खेती कर रहा था। कानूनी कार्रवाई के बाद गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसको कब्जामुक्त कराकर फूंसवाली मस्जिद कमेटी को सौंप दिया है।
वहीं कब्जा करके खेती कर रहे पक्ष ने बताया कि उन्होंने आपसी सहमति से इस जमीन जो इस्लामिया स्कूल फूंसवाली के नाम थी उससे कब्जा हटा लिया। इस मौके पर अख्तर चौधरी मुतवल्ली फूंसवाली मस्जिद, मौलाना अब्दुल सत्तार, इसरार उर्फ बड़ा, आरिफ मलिक, साजिद चौधरी, मौलाना मोहम्मद, मौहम्मद शाहरुख आदि मौजूद रहे।

