Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सट्टे की वीडियो वायरल, पुलिस मौन

  • क्षेत्र में खुलेआम चल रहा जुए-सट्टे का कारोबार
  • पुलिस को जानकारी होने के बाद भी नहीं होती कार्रवाई

जनवाणी संवाददाता |

गंगानगर: कसेरूखेड़ा की एक वीडियो वायरल हुई हैं,जिसमें सट्टे का कारोबार चलते हुए दर्शाया गया है। इस वायरल वीडियो से भी पुलिस की नींद नहीं टूटी। सट्टा कारोबारी बैखोफ है और पुलिस इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस के इस व्यहवार से लोग भी परेशान हैं। दिन ढलते ही सट्टे का कारोबार शुरू हो जाता है।

हम बात कर रहे है गंगानगर की। यहां जुआ व सट्टा का अवैध कारोबार बड़े ही तेजी से फल-फूल रहा है। जिसके गिरफ्त में युवा पीढ़ी तेजी से आ रही है। इन सामाजिक कुरीतियों की वजह से अधिकांश परिवार जहां आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो वही काफी युवाओं के कदम अपराध की दुनिया की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसके दूसरी तरफ जुआ सट्टा शराब वालों की चांदी हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में गंगानगर, कसेरूखेड़ा के मोहल्ला मारवाड़ी, कसेरू बक्सर, खटकाना पुल आदि में जुआ-सट्टा का अवैध धंधा चल रहा है, लेकिन इस मामले पर पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आती, मानो ऐसा लगता है कि पुलिस विभाग इस मामले को लेकर कुंभकर्णी नींद में सो गया हो। वहीं, पुलिस भी इस पूरे मामले पर अपनी आंखें मूंदे हुए हैं।

नगर की तंग गलियों में काफी लोग सट्टे के धंधे में लगे हुए हैं। वहीं हालात देखकर लगता है कि इस पूरे मामले में कहीं न कहीं पुलिस की भी मिलीभगत है। क्योंकि जिस तरह लोग खुलेआम सट्टा लगा रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जुआ सट्टा के अवैध कारोबारियों को लालकुर्ती पुलिस का संरक्षण प्राप्त हो रहा है।

स्थानीय जनप्रतिनिधि कुछ नागरिकों द्वारा पुलिस को क्षेत्र में चल रहे जुआ सट्टा की सूचना देते हैं, लेकिन पुलिस उन शिकायतों का निराकरण तो नहीं करते परंतु अवैध कारोबारियों को संरक्षण देते जरूर नजर आते हैं। यही वजह है कि यह कारोबार कसेरूखेड़ा, खटकाना पुल, गंगानगर व आसपास के क्षेत्र में फल फूल रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img