जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: राष्ट्रीय लोकदल के नेताओ ने प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में एक ज्ञापन मंडलायुक्त को दिया, जिसमें मेरठ मलियाना से खडोली, भोले का झाल होते हुए पूरा महादेव मंदिर को जाने वाली सड़क के क्रॉसिंग को एनएच 58 बाईपास खडोली पर बन्द करने से कई दर्जन गांवों के ग्रामीणों को मेरठ आवागमन में हो रही परेशानी से जनता आक्रोशित है।
वाहनों का आवागमन सीधे भोला रोड से मेरठ मलियाना तक बंद कर देने से ग्रामीणों में गुस्सा है । खिर्वा रोड पर ओवरब्रिज बनाकर अंडरपास खोल दिया गया है। परन्तु अति महत्वपूर्ण भोलझाल सड़क के आवागमन को बंद किया हुआ, जबकि इस सड़क के खडोली कट पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को पहले ही ओवरब्रिज बनाना चाहिए था, ताकि इस सड़क से जुड़े कई दर्जन गांवो की जनता ओर वाहनों के आवागमन को 7 किलोमीटर ना घूमना पड़े।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही से इस सड़क से जुड़े गाँवो की जनता मुसीबत झेल रही हैं । मेरठ बाईपास एन एच् 58 पर मेरठ भोले का झाल सड़क मार्ग के वाहनों के आवागमन केलिए खडोली पर ओवरब्रिज अंडरपास बनवाने की मांग करते है। रालोद के नेता आंदोलन चलाएंगे ओर मेरठ कमिश्नर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर इस सड़क से जुड़े ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराएंगे ।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राहुलदेव, इंदरपाल सिंह, शसत्य चंद , विरेन्द्र तोमर, सुबोध मालिक व अन्य मौजूद रहे।

