Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

विश्व के प्रथम इंजीनियर थे भगवान विश्वकर्मा: डा. राजेंद्र स्वामी

  • धूमधाम से मनाया भगवान श्रीविश्वकर्मा जयंती महोत्सव
  • श्री विश्वकर्मा समाज के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: भगवान विश्कर्मा पूजा एवं जयंती महोत्सव शहर में कोविड-19 के दृष्टिगत सूक्ष्म तरीके भक्ति भावना के साथ मनाया गया। श्री विश्कर्मा सभा द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्री मंदिर हनुमानधाम स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में हवन-यज्ञ तथा भजनों का आयोजन किया गया। जिसके बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

गुरुवार को ज्ञान-विज्ञान, शिल्प कौशल, आयुद्ध कौशल के स्वामी भगवान विश्वकर्मा की जयंती कोविड की गाइड लाइनुसार मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम श्री मंदिर हनुमानधाम स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष डा. राजेंद्र स्वामी के सानिध्य में संपन्न हुआ।

डा. राजेंद्र स्वामी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा महान शिल्पी और विश्व के प्रथम इंजीनियर थे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर यज्ञ के मुख्य यज्ञमान विकास धीमान, भूषण विश्वकर्मा, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, कमलकांत धीमान सपत्नीक रहे।

यज्ञ के बाद समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची महिला थाना अध्यक्ष नीरज चौधरी ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाद में सूक्ष्म श्री विश्वकर्मा पार्क पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में प्रसाद गहण किया।

इस अवसर पर दिनेश धीामन, सुभाष धीमान, संजय धीमान, राजीव धीमान मैनपाल पांचाल, श्रवण धीमान, सुंदर धीमान, विनोद पांचाल, सचिन, नरेंद धीमान, अजय बाबू शर्मा, टिंकू, वीरेंद्र विश्वकर्मा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

उधर, अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा के पदाधिकारियों द्वारा शहर के टंकी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जयंती बडे ही धूमधाम के साथ मनाई गई।

इस दौरान हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य यज्ञमान रमेशचंद विश्वकर्मा उनकी धर्म पत्नी पत्नी बाला देवी रहे। पूजन पंडित सुरेशचंद शर्मा ने विधि विधान के साथ संपन्न कराया।

इस दौरान प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर सोनू पांचाल, संजय पांचाल, कृष्णपाल पांचाल, मुन्नू पांचाल, राजीव पांचाल, प्रदीप पांचाल, राजकुमार, चरण सिंह, मोनू आदि मौजूद रहे।

अजय बाबू शर्मा को श्रीविश्वकर्मा रत्न की उपाधि

श्री विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय के प्रवक्ता अजय बाबू शर्मा को श्री विश्वकर्मा सभा के द्वारा श्री विश्वकर्मा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया। श्री विश्वकर्मा सभा के प्रधान डा. राजेंद्र स्वामी ने पुरस्कार प्रदान दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img