नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ओप्पो ने भारत में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद डिस्प्ले और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए पेश किया है।
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला HD+ डिस्प्ले और 13MP रियर कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 16 सितंबर से ओप्पो ई-स्टोर और फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
Oppo K14 Lite की कीमत और लॉन्च ऑफर
भारत में Oppo K14 Lite को 4GB RAM + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है। चुनिंदा बैंक ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
इसके अलावा कंपनी फोन पर तीन महीने का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दे रही है। बैंक ऑफर का लाभ मिलने पर इसकी प्रभावी कीमत 15,999 रुपये तक हो सकती है।
120Hz रिफ्रेश रेट वाला 17.15cm डिस्प्ले
Oppo K14 Lite में 17.15cm का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है। कंपनी ने इसमें Splash Touch, Oily-Hand Touch और Glove Touch जैसे फीचर्स भी दिए हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, ऐप्स के बीच नेविगेशन और सपोर्टेड गेम्स में मूवमेंट ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है।
Unisoc T7250 प्रोसेसर और 4GB RAM
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.8GHz है। इसके साथ 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।
हीट मैनेजमेंट के लिए फोन में 13,700mm² तक का थर्मल ग्रेफाइट कूलिंग एरिया दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने या गेमिंग के दौरान तापमान को मैनेज करने में मदद कर सकता है। फोन में Bang Bang को स्मूद ग्राफिक्स मोड में 60FPS पर सपोर्ट करने का दावा भी किया गया है।
7000mAh बैटरी और 15W चार्जिंग
Oppo K14 Lite की प्रमुख खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। इसमें 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, यानी जरूरत पड़ने पर इससे दूसरे डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि 1,800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का 80 फीसदी से अधिक बनाए रख सकती है।
13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Oppo K14 Lite में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कैमरा ऐप में पोर्ट्रेट, नाइट और टाइम-लैप्स जैसे मोड मिलते हैं। इसके अलावा AI Eraser, AI Clear Face और AI Smart Image Matting 2.0 जैसे AI आधारित फीचर्स भी दिए गए हैं। इनका इस्तेमाल फोटो से अनचाही चीजें हटाने, चेहरे की डिटेल सुधारने और इमेज में मौजूद ऑब्जेक्ट को अलग करने जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।
Google Lens और Gemini का सपोर्ट
स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो फोन में Google Lens के साथ Privacy Safe और Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है।

