Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

नगदी-जेवरात हड़पने की रंजिश में हुई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

  • हत्यारोपी युवक से प्रॉपर्टी डीलर ने हड़प लिए थे नगदी-जेवर
  • एक साल से उसकी हत्या की प्लानिंग कर रहा था हत्यारोपी

जनवाणी ब्यूरो |

कैराना: आजाद समाज पार्टी के नेता और प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। नगदी और जेवर हड़प लिए जाने की रंजिश पाले बैठे मृतक के डाइवर ने ही अपने एक साथी के मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया।

पुलिस ने 36 घंटे बाद दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे आला ए कत्ल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह क्षेत्र के गांव बराला के पास एक आई-20 कार में कस्बा के मोहल्ला आलकलां निवासी मुरसलीन का शव मिला था। मुरसलीन प्रॉपर्टी डीलर का काम करना था और वह आजाद समाज पार्टी का नेता भी था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला घोटकर हत्या करना आया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू की। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने टपराना निवासी एक युवक आजम पर शक जताया था।

जिसके बाद पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर मुरसलीन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो टपराना निवासी आजम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में आजम टूट गया और उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बता दिया।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पूछताछ में आजम ने बताया कि मुरसलीन के साथ उसकी रंजिश चली आ रही थी। जिस कारण 14 सितंबर की शाम उसने मुरसलीन को दावत देने के बहाने फोन करके बुलाया था। मुरसलीन के साथ वह उसकी आई-20 गाड़ी में झिंझाना के गाड़ी वाला चौराहे पर पहुंचे।

वहां पर आजम ने अपने एक साथी दानिश निवासी टपराना को भी बुला लिया। इसके बाद वहीं से शराब, गिलास, सोडा और चिकन आदि खरीदा। मुरसलीन व दानिश ने गाड़ी के अंदर ही शराब पी जबकि वह खुद शराब नहीं पीता। इस दौरान दानिश ने मुरसलीन की शराब में नशे की गोलियां मिला दी।

मुरसलीन के पूरी तरह नशे में होने के बाद वह गाड़ी चलाकर बराला के जंगल में पहुंचे तथा वहां पर गमछे से मुरसलीन का गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में दानिश व आजम गाड़ी की चाबी व मृतक के दो मोबाइल लेकर फरार हो गए।

पूछताछ के बाद आजम के साथी दानिश को गुरुवार सुबह गाड़ी वाला चौराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह हरियाणा भागने की फिराक में था।

आजम के पास से मुरसलीन की गाड़ी की चाबी व दो मोबाइल बरामद हुए तथा बाद में आजम की निशानदेही पर बराला के जंगल से हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया गया।

मामले में आजम व दानिश निवासी टपराना थाना झिंझाना का चालान करके कोर्ट में पेश कर दिया गया जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ढाई लाख की नकदी व जेवर हड़पने की थी रंजिश

एसपी विनित जायसवाल ने बताया कि आजम पहले मुरसलीन की गाड़ी चलाता था तथा दोनों में अच्छी दोस्ती थी। आजम ने बताया कि करीब दो साल पहले टपराना निवासी एक युवक ने धोखे से उसके रुपये हड़पकर दुबई में होटल का काम करने के लिए भेजा था। लेकिन, वहां होटल में काम नहीं मिला।

उसने दुबई में 13 महीने काम करके कुछ नकदी व सोने के जेवर जोड़े थे। 11 माह पहले वह वापस भारत आया तो दिल्ली एयरपोर्ट पर मुरसलीन उसको मिला तथा बिस्कुट में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके एक लाख पांच हजार रुपये व डेढ़ लाख के जेवर हड़प लिए तथा उसे ट्रेन में बैठा दिया था।

परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सहारनपुर से बरामद किया था। जिसके बाद से आजम मुरसलीन से रंजिश रखने लगा था। बाद में उसने मुरसलीन से फिर से दोस्ती की तथा दावत के बहाने बुला कर हत्या कर दी।

आरोपियों ने गाड़ी में डाली चूड़ियां, कंडोम व शक्तिवर्धक दवाई

एसपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम को गाड़ी के अंदर चूड़ियां, कंडोम व शक्तिवर्धक दवाई मिला थी ताकि पुलिस को लगे की सेक्स से मामला जुड़ा हुआ है। लेकिन, आजम ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए उन्होंने ही तीनों चीज गाड़ी में डाली थी।

एसपी ने बताया कि गाडीवाला चौराहे से तीनों ने शराब ली तथा गाड़ी पेट्रोल डलवाया। गाड़ी में ही उन्होंने शराब पी थी। पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरे में फुटेज भी वह नजर आ रहे हैं।

हत्यारों को हत्या का नहीं है पछतावा

पत्रकारों ने जब हत्यारोपी आजम से कहा कि तुमने एक आदमी की हत्या जैसा जघन्य अपराध किया क्या तुमको अब पछतावा नहीं हो रहा तो आजम ने हंसते हुए कहा कि 11 महीने से मैं रोज मुरसलीन की हत्या के सपने देख रहा था। उसको ऊपर पहुंचा कर सुकून मिला है। मुझे उसकी हत्या का कोई पछतावा नहीं है। उसने मेरे साथ धोखा किया था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img