- सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फायर करते हुए वीडियो
जनवाणी संवाददाता |
गागलहेड़ी: अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल होन के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 का तमंचा व एक कारतूस भी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही थी। जिसमें एक युवक अवैध तमंचे से हवाई फायर करता दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई जिसके बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर रसूलपुर साई मंदिर के पास से उक्त युवक को तमंचा व कारतूस सहित धर दबोच लिया।
थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडीयो वायरल हो रही थी जिसमें श्मीर पुत्र खालिद निवासी कैलाशपुर का रहने वाला युवक वीडियो में तमंचे से फायर करता हुआ दिखाई दे रहा था।

