जनवाणी ब्यूरो |
शामली: भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद के सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार निर्वाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंउल ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि पिछले दिनों शामली शहर के व्यापारी दीपक बंसल ने अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार आदि के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए साक्ष्य सहित एक न्यूज चैनल को बयान दिया। प्रतिनिधि मंडल दीपक बंसल के बयान की रिकार्डिंग भी ज्ञापन के साथ सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रवीण कुमार निर्वाल, नरेश कुमार, रामनरेश, प्रभात मलिक, संजय निर्वाल, चंद्रशेखर, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।

