Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

शरारती तत्वों ने धमकी भरे पत्र फेंके, गांव में तनाव

  • बहादरपुर जट गांव में संप्रदायिक तनाव की स्थिति
  • 5 दिनों के अंदर उन्हें गांव छोड़कर जाने की धमकी दी
  • पुलिस पर्चे फेंकने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ में जुटी

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: पथरी थाना क्षेत्र स्थित बहादरपुर जट गांव में संप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने गांव में दूसरे संप्रदाय के घर के सामने धमकी भरे कागज फेंके। 5 दिनों के अंदर उन्हें गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। जिसके बाद दो संप्रदायों के बीच में तनाव बन गया है।

मामले को नियंत्रण में रखने के लिए स्थानीय पुलिस के दर्जनों जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। पूरे मामले पर पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिनों पहले दो अलग-अलग संप्रदायों के युवक और युवती ने विवाह कर लिया था। जिसके बाद से गांव में हालात तनावपूर्ण बने हुए थे। फिलहाल पुलिस पर्चे फेंकने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

कुछ शरारती तत्वों ने गांव में दूसरे संप्रदाय के घरों के लोगों के सामने धमकी भरे कागज फेंके 5 दिनों के अंदर उन्हें गांव छोड़कर जाने की धमकी दी। जिसके बाद दो संप्रदायों के बीच में तनाव बन गया है। कुछ युवकों द्वारा घरों के बाहर फेंके गए पर्चों में जिसमें लिखा है कि 5 दिन के अंदर यह गांव खाली कर दो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा साथ ही उस पर जामिया 786 भी लिखा हुआ था।

लोगों का कहना कि पुलिस ने सभी पर्चे उनसे एकत्र कर लिए हैं और चार युवकों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें वह रात के समय पर्चे देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस पर्चे फेंकने वाले शरारती तत्वों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

02 13

वही हरिद्वार पुलिस पर्चे फेंकने वाले लोगों का पता लगाने के लिए गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।पुलिस विवाहिता की बरामदगी के भी प्रयास कर रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img