Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

शिवसेना ने एनसीपी सांसद  को दी नसीहत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में इन दिनों उठापटक की खबरें आ रही हैं। महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में खटपट की खबरें भी आ रहीं हैं। शिवसेना ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद और अभिनेता डॉ. अमोल कोल्हे को लेकर सख्त बयान दिया है।

शिवसेना ने एनसीपी के सांसद अमोल कोल्हे को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में जहर न घोलने की नसीहत दी है।

एनसीपी और शिवसेना के बीच जब-तब हो रही खटपट की खबरें भी आती रही हैं। वहीं अब शिवसेना और एनसीपी में एक बार फिर जुबानी जंग देखने को मिली है।

शिवसेना के प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा कि शिरूर सांसद कोल्हे को यह नहीं भूलना चाहिए कि उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार राज्य चलाने के लिए लगातार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से परामर्श कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

एनसीपी सांसद अमोल कोल्हे ने दावा किया कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आशीर्वाद के कारण ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना ने एनसीपी सांसद को जमकर लताड़ लगाई।

शिवसेना के प्रवक्ता किशोर कान्हेरे ने कहा, अमोल कोल्हे की याददाश्त का परीक्षण कराने का समय आ गया है। अभिनेता को स्क्रिप्ट देखकर डॉयलॉग बोलने की आदत होती है। इसलिए शायद वो भूल गए हैं कि वह उद्धव ठाकरे की कृपा से ही राजनीति में हैं। लिहाजा सत्ता का जो अंगूर आपको मिला है, उसे खट्टा मत कीजिए।

बता दें कि अमोह कोल्हे और एनसीपी की इस बयानबाजी से पहले गुरुवार को ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने करीब 30 मिनट तक मुलाकात की थी। इसमें महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के को लेकर कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img