Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

इस माह 22 को मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

  • 21 जुलाई को राजकीय अवकाश होने के चलते 22 को मनाने का निर्णय

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: समुदाय में परिवार नियोजन संबंधी जागरूकता स्वीकार्यता बढ़ने तथा परिवार नियोजन के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए हर माह 21 तारीख को मनाए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन इस बार 22 जुलाई को होगा। 21 जुलाई को राजकीय अवकाश (बकरीद) होने के चलते यह आयोजन 22 जुलाई को होगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव मांगलिक ने दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय की ओर से जारी किये गये निर्देश प्राप्त हो गये हैं। गौरतलब है कि हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है, जहां दंपति को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराने के साथ जरूरत होने पर उनकी काउंसलिंग की जाती है।

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस कार्यक्रम में उच्च जोखिम गर्भावस्था में चिन्हित महिलाएं नव विवाहित दम्पति और वह दम्पति जिनके तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं, उन्हें परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए विस्तार से जानकारी दी जाती है।

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ बीएस पुंडीर ने बताया 22 जुलाई को खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विश्व जनसंख्या निथरता पखवाड़े (11 से 24 जुलाई, 2021) के सेवा प्रदायगी चरण का आयोजन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। उसी के साथ 22 जुलाई को सभी केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का भी आयोजन किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लक्षित समूह की महिलाओं की काउंसलिंग कर रही हैं और 22 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में उन्हें लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img