Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

लड़कियों को ब्लैकमेल कर मंगाता था आपत्तिजनक तस्वीरें

जनवाणी संवाददाता |

नई दिल्ली: दिलशाद गार्डन के जतिन भारद्वाज ने खुद को करीब छह साल से अपने घर में कैद कर रखा था। साल में एक बार वह अपने जन्मदिन पर ही नहाता था। अपने पिता से उसकी छह साल से बात नहीं हुई है। मां से उसका सिर्फ खाने पीने तक का ही ताल्लुक था। इस सब के बीच उसने युवतियों को ब्लैकमेल करने का अजीबोगरीब तरीका निकाल लिया।

हैरानी की बात यह कि ब्लैकमेलिंग के इस धंधे में पैसा ऐंठना उसका मकसद नहीं था। इसकी जगह उसको लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरे मंगाकर अपने मोबाइल में रखने की लत सी थी। इसके लिए उसने अवसाद, तनाव और गरीबी से जूझने वालों के लिए बने ऐप टॉक लाइफ का सहारा लिया।

ऐप के माध्यम से वह दक्षिण एशिया की पीड़ित युवतियों से पहले संपर्क साधता था। बातचीत आगे बढने पर वह लड़कियों को हर महीने 200-300 डॉलर की मदद का भरोसा देता था। इसकी एवज में वह उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो मांगता था।

फोटो और वीडियो के बदले जब लड़कियां पैसा मांगती थी तो सोशल मीडिया पर अपलोड की धमकी देकर उनकी जुबान बंद करा देता था।

इंडोनेशिया की एक लड़की की शिकायत पर जीटीबी एनक्लेव थाना पुलिस ने आरोपी जतिन भारद्वाज (21) को दिलशाद गार्डन से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अब तक 15 लड़कियों से इस एप के जरिए बात कर चुका है और तीन से फोटो और वीडियो मंगवा चुका है।

जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि इंडोनेशिया की एक पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को खंगाला। फोन बंद था। कॉल डिटेल निकालने के बाद पुलिस ने मोबाइल के मालिक का पता लगाया और जतिन तक पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक जतिन दसवीं कक्षा तक पढ़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया है जिसमें लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मौजूद है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img