जनवाणी संवाददाता |
बागपत: अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कालेज की छात्राआें ने कलक्ट्रेट में पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज प्रबंध समिति पर प्री बोर्ड परीक्षा के नंबर बोर्ड को नहीं भेजने का आरोप लगाते हुए डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की, ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सकें।
मौके पर गुडहल शर्मा, तनु, सुषमा, मानसी, पायल, आकांक्षा, रितिका, शिखा, राखी शर्मा, पूजा आर्या, जैनिश त्यागी, गनगुन, साक्षी वर्मा, निधि शर्मा, दिशा, आकांक्षा, आरती, वैष्णवी शर्मा, मुस्कान, प्रीति, प्रिया, रिंकी आदि मौजूद रही।

