जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने मतगणना एजेंटों और समर्थकों से मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की है।
“मतगणना केंद्र न छोड़ें” – ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एजेंट किसी भी स्थिति में मतगणना केंद्रों को न छोड़ें और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखें।
“100 सीटों पर TMC आगे” का दावा
ममता बनर्जी ने दावा किया कि अभी जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उनके अलावा लगभग 100 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है, जिनकी जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी जा रही है।
“गणना रोकी गई, केंद्रीय बलों पर सवाल”
उन्होंने आरोप लगाया कि तीन-चार राउंड की गिनती के बाद प्रक्रिया को रोक दिया गया और पूरा सिस्टम केंद्रीय बलों के नियंत्रण में काम कर रहा है।
“अभी कई राउंड बाकी हैं”
ममता बनर्जी ने कहा कि अभी केवल चार राउंड की गिनती हुई है और लगभग 18 राउंड की गणना बाकी है। उन्होंने समर्थकों से धैर्य रखने की अपील की।
“अगर गड़बड़ी हुई तो हम लड़ेंगे”
मुख्यमंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो तृणमूल कांग्रेस “बाघ के बच्चों की तरह लड़ाई लड़ेगी”।

