Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

दीपक ने क्वार्टरफाइनल में चीनी खिलाड़ी को दी पटखनी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया ने देश की उम्मीदों की बरकरार रखा है। टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती के 86 किग्रा भारवर्ग के दूसरे वरीय दीपक ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 22 वर्षीय पहलवान शानदार शुरुआत करते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में नाइजीरियाई पहलवान एकरेकेम एगियोमोर को 12-1 से हराया। पहला मुकाबला आसानी से जीतने के बाद दीपक ने क्वार्टरफाइनल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया।

दीपक ने क्वार्टरफाइनल में चीनी पहलवान जुशेन लिन को 6-3 से पटखनी दी। हालांकि इस मुकाबले में दीपक को चीनी खिलाड़ी से कड़ी टक्कर मिली। एक समय दोनों खिलाड़ी 3-3 की बराबरी पर थे लेकिन भारतीय पहलवान ने आखिरी के 10 सेकंड में पूरी बाजी पलट दी। उन्होंने जोरदार पलटवार किया और दो तीन अहम टेक्निकल पॉइंट हासिल किए। इस जीत के साथ ही दीपक ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

अब अगले दौर में दीपक का मुकाबला अमेरिका के पहलवान डेविड टेलर से होगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img