जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर छपार थाना पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दो तीन महीनों से छपार पुलिस कि कार्यशैली खराब चलने का आरोप लगाया। संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश चैधरी ने बताया कि छपार पुलिस बेलगाम हो गयी है और पैसे कि तर्ज पर काम रही है और ताबडतोड फर्जी मुकदमे जनता पर कर रही है।
क्रॉस केस का खेल भी चरम सीमा पर है, जिसके चलते पीड़ित को इंसाफ नहीं मिल पा रहा है और डायल 112 पर पीड़ित जब कोल करता है तो पुलिस दोनों पक्षों को थाने में बैठकर फैसला कराकर और पैसे कि उगाई कर दोनों पक्षों को छोड़ देती है। वाहन चैकिंग पर भी किसानों से उगाही की जा रही है। धरने में सीओ सदर ने संगठन को आश्वस्त दिया है कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जाऐगा।।
इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष अंकित गुर्जर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राममेहर तोमर फौजी श्रवन त्यागी राजैन्दर चैधरी समर सिंह हसीर सुरेश अंशुल शर्मा इरतजा जावेद बाबर निखिल चोधरी सुमित अय्यूब रिजवान मुकेश मोनू धीमान सुहेब पठान समीर काकड़ शमशाद मनीष गुर्जर आदि लौंग मौजूद रहै।

